📚 Subject-Wise Notes

Kisan Majdoor Andolan

प्रमुख जनजातीय विद्रोह — संथाल, मुंडा, कोल, रम्पा एवं अन्य

जनजातीय आंदोलनों का सबसे प्रमुख मूल कारण
उत्तर देखें
पारंपरिक वन अधिकारों का हनन
जनजातियों द्वारा बाहरी शोषकों (साहुकार, व्यापारी, पुलिस) हेतु प्रयुक्त शब्द
उत्तर देखें
दिकू (Diku)
संथाल विद्रोह (हूल) किस अवधि में हुआ था
उत्तर देखें
1855–1856 ई.
संथाल विद्रोह का मुख्य भौगोलिक केंद्र
उत्तर देखें
दामिन-ए-कोह (भागलपुर से राजमहल)
संथाल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले चार सगे भाई
उत्तर देखें
सिद्धू, कान्हू, चांद और भैरव
संथाल विद्रोह के दमन हेतु किस अंग्रेज सेनापति को भेजा गया
उत्तर देखें
मेजर जनरल लॉयड व बारो
संथाल विद्रोह के उपरांत 1855 में गठित नया पृथक जिला
उत्तर देखें
संथाल परगना
1831-32 ई. में छोटानागपुर क्षेत्र में हुआ प्रसिद्ध आदिवासी विद्रोह
उत्तर देखें
कोल विद्रोह
कोल विद्रोह के प्रमुख जननायक
उत्तर देखें
बुद्धो भगत (व गंगा नारायण)
कोल विद्रोह का तात्कालिक कारण
उत्तर देखें
जमीनों को गैर-आदिवासियों को सौंपना
मुंडा विद्रोह (1899–1900) को स्थानीय भाषा में क्या कहा गया
उत्तर देखें
उलगुलान (महान हलचल)
मुंडा उलगुलान के अमर जननायक
उत्तर देखें
भगवान बिरसा मुंडा
बिरसा मुंडा को उनके अनुयायी किस आदरणीय उपाधि से पुकारते थे
उत्तर देखें
'धरती आबा' (जगत पिता)
मुंडा समुदाय की पारंपरिक सामूहिक भू-स्वामित्व व्यवस्था
उत्तर देखें
खूंटकट्टी व्यवस्था
मुंडा उलगुलान का मुख्य उद्देश्य
उत्तर देखें
दिकुओं को भगाकर मुंडा राज स्थापना
बिरसा मुंडा की मृत्यु जून 1900 में रांची जेल में किस बीमारी से हुई
उत्तर देखें
हैजा (Cholera) से
मुंडा विद्रोह के परिणामस्वरूप आदिवासियों की सुरक्षा हेतु बना कानून
उत्तर देखें
छोटांगपुर काश्तकारी अधिनियम (1908)
1922-24 ई. में आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू के नेतृत्व में हुआ विद्रोह
उत्तर देखें
रम्पा विद्रोह
रम्पा विद्रोहियों द्वारा झूम खेती पर लगे प्रतिबंध का स्थानीय नाम
उत्तर देखें
पोडू खेती प्रतिबंध
अल्लूरी सीताराम राजू को स्थानीय जनता ने कौन सी उपाधि दी
उत्तर देखें
'मन्यम वीरुडु' (जंगल का नायक)
1768 से 1799 ई. तक बंगाल के मिदनापुर-बांकुरा में हुआ विद्रोह
उत्तर देखें
चुआर विद्रोह (दुर्जन सिंह)
1818 से 1831 ई. के मध्य खानदेश (महाराष्ट्र) में हुआ प्रमुख विद्रोह
उत्तर देखें
भील विद्रोह (सेवाराम के नेतृत्व में)
गोविंद गुरु द्वारा राजस्थान के भीलों में समाज सुधार हेतु स्थापित सभा
उत्तर देखें
सम्प सभा (1883 ई.)
1913 ई. में मानगढ़ पहाड़ी (बांसवाड़ा) पर 1500 भीलों का नरसंहार
उत्तर देखें
मानगढ़ धाम हत्याकांड
1829-33 ई. में असम और मेघालय में सड़क निर्माण के विरोध में हुआ विद्रोह
उत्तर देखें
खासी विद्रोह (तीरत सिंह)
1837-56 ई. में ओडिशा में मानव बलि (मरियाह प्रथा) प्रतिबंध के विरोध में विद्रोह
उत्तर देखें
खोंड विद्रोह (चक्र बिसोई)
1914 ई. में छोटानागपुर में उरांव आदिवासियों द्वारा शुरू गांधीवादी आंदोलन
उत्तर देखें
ताना भगत आंदोलन (जतरा भगत)
मणिपुर में नागा जनजाति द्वारा ब्रिटिश शासन विरोधी 'रुआंगमेई आंदोलन'
उत्तर देखें
जदोनांग एवं रानी गाइदिनल्यू
जवाहरलाल नेहरू ने गाइदिनल्यू को कौन सी उपाधि दी थी
उत्तर देखें
'पहाड़ों की बेटी' (रानी)
1921-22 ई. में आंध्र के गुंटूर में जंगलों पर कर के विरोध में आंदोलन
उत्तर देखें
चेन्चू आंदोलन (कन्नूगंती हनुमंतु)
जनजातीय प्रतिरोध
प्रमुख जनजातीय विद्रोह — वर्ष, क्षेत्र, नेता और कारण
औपनिवेशिक वन नीतियों, साहुकारी शोषण व बेगार के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष
जनजातीय विद्रोह व वर्ष भौगोलिक क्षेत्र व प्रमुख नेता विद्रोह का मुख्य कारण व परिणाम
संथाल विद्रोह (हूल) (1855–1856 ई.)
उत्तर देखें
दामिन-ए-कोह (भागलपुर-राजमहल) नेता: सिद्धू, कान्हू, चांद, भैरव
उत्तर देखें
महाजनों का अत्यधिक ब्याज, पुलिसिया शोषण व भूमि बेदखली; मार्शल लॉ द्वारा दमन; 1855 में पृथक संथाल परगना जिले का गठन
कोल विद्रोह (1831–1832 ई.)
उत्तर देखें
छोटांनागपुर (रांची, सिंहभूम, पलामू) नेता: बुद्धो भगत, गंगा नारायण
उत्तर देखें
आदिवासी भूमि बाहरी मुस्लिम व सिख ठेकेदारों को हस्तांतरित करना; चावल की शराब पर कर; कठोर सैन्य दमन द्वारा नियंत्रण
मुंडा उलगुलान (1899–1900 ई.)
उत्तर देखें
छोटांनागपुर (रांची व खूंटी) नेता: बिरसा मुंडा ('धरती आबा')
उत्तर देखें
सामूहिक खूंटकट्टी व्यवस्था का हनन, बेगार (बेथबेगारी) व ईसाई मिशनरी प्रसार; 1908 में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम पारित
रम्पा विद्रोह (1922–1924 ई.)
उत्तर देखें
गोदावरी घाटी (आंध्र प्रदेश) नेता: अल्लूरी सीताराम राजू
उत्तर देखें
मद्रास वन अधिनियम 1882 द्वारा पोडू (झूम) खेती पर रोक व शराब निर्माण निषेध; छापामार युद्ध; 1924 में राजू की शहादत
खोंड विद्रोह (1837–1856 ई.)
उत्तर देखें
ओडिशा की पहाड़ी पट्टी नेता: चक्र बिसोई
उत्तर देखें
पारंपरिक मानव बलि (मरियाह प्रथा) पर ब्रिटिश रोक, नये कर व बेगार; कैम्पबेल द्वारा दमन के बाद शांत हुआ
ताना भगत आंदोलन (1914–1919 ई.)
उत्तर देखें
छोटांनागपुर (उरांव जनजाति) नेता: जतरा भगत व बलराम भगत
उत्तर देखें
जमींदारी व बेगार का शांतिपूर्ण अहिंसक विरोध; सात्विक जीवन शैली; कालांतर में गांधीजी के असहयोग आंदोलन में पूर्ण विलय

19वीं सदी के प्रमुख किसान आंदोलन — नील, पबना एवं दक्कन दंगे

1857 की क्रांति के तुरंत बाद हुआ प्रथम सफल संगठित किसान विद्रोह
उत्तर देखें
नील विद्रोह (1859–60)
नील विद्रोह सर्वप्रथम किस गाँव से प्रारंभ हुआ
उत्तर देखें
गोविंदपुर गाँव (नादिया, बंगाल)
नील विद्रोह का नेतृत्व करने वाले दो प्रमुख पूर्व विश्वासपात्र
उत्तर देखें
दिगंबर विश्वास और विष्णु विश्वास
नील बगान मालिकों द्वारा किसानों को दी जाने वाली पेशगी (अग्रिम राशि)
उत्तर देखें
ददनी प्रथा
दीनबंधु मित्र ने नील किसानों के उत्पीड़न पर कौन सा प्रसिद्ध नाटक लिखा
उत्तर देखें
नील दर्पण (1860 ई.)
नील दर्पण का अंग्रेजी में अनुवाद करने वाले विद्वान
उत्तर देखें
माइकल मधुसूदन दत्त
'हिंदू पैट्रियट' अखबार के संपादक जिन्होंने नील किसानों का पूर्ण समर्थन किया
उत्तर देखें
हरीशचंद्र मुखर्जी
नील विद्रोह की जांच हेतु 1860 ई. में गठित आयोग के अध्यक्ष
उत्तर देखें
डब्ल्यू. एस. सीटोन-कार
सीटोन-कार आयोग की सिफारिश पर क्या कानूनी निर्णय हुआ
उत्तर देखें
नील की खेती पूर्णतः स्वैच्छिक घोषित
1873-76 ई. में बंगाल के किस जिले में कृषक लीग बनी
उत्तर देखें
पबना (यूसुफशाही परगना)
पबना विद्रोह के प्रमुख किसान नेता
उत्तर देखें
ईशान चंद्र राय, शंभू पाल, खूदी मुल्ला
पबना आंदोलनकारियों का मुख्य कानूनी नारा क्या था
उत्तर देखें
'हम महारानी विक्टोरिया की रैयत होना चाहते हैं'
पबना आंदोलन की सबसे प्रमुख विशेषता
उत्तर देखें
कानूनी व अहिंसक संघर्ष
पबना विद्रोह के परिणामस्वरूप किसानों की सुरक्षा हेतु बना कानून
उत्तर देखें
बंगाल काश्तकारी अधिनियम (1885)
1875 ई. में महाराष्ट्र के पुणे और अहमदनगर में हुआ किसान उपद्रव
उत्तर देखें
दक्कन दंगे (Deccan Riots)
दक्कन दंगों का मुख्य निशाना कौन थे
उत्तर देखें
गुजराती और मारवाड़ी साहुकार
दक्कन के किसानों ने साहुकारों के घरों पर हमला कर क्या जलाया
उत्तर देखें
ऋण पत्र और बंधक दस्तावेज
दक्कन दंगों की जांच हेतु ब्रिटिश सरकार द्वारा गठित आयोग
उत्तर देखें
दक्कन दंगा आयोग (1876 ई.)
किसानों को साहुकारों के शोषण से बचाने हेतु 1879 में पारित अधिनियम
उत्तर देखें
दक्कन कृषक राहत अधिनियम (1879)
1879 ई. में महाराष्ट्र में किसानों को संगठित कर सशस्त्र डकैती करने वाले
उत्तर देखें
वासुदेव बलवंत फड़के (रामोसी विद्रोह)

20वीं सदी के किसान आंदोलन — चंपारण, खेड़ा, मोपला, बारदोली, तेभागा

गांधीजी का भारत में प्रथम सफल सत्याग्रह (1917 ई.)
उत्तर देखें
चंपारण सत्याग्रह (बिहार)
गांधीजी को चंपारण आने का निमंत्रण किस स्थानीय किसान नेता ने दिया
उत्तर देखें
राजकुमार शुक्ल ने
चंपारण में यूरोपीय बगान मालिकों द्वारा लागू अनिवार्य नील खेती पद्धति
उत्तर देखें
तिनकठिया प्रणाली (3/20 भाग पर)
चंपारण सत्याग्रह की सफलता पर गांधीजी ने किसानों को कितना अवैध धन वापस दिलाया
उत्तर देखें
25% अवैध वसूली की वापसी
चंपारण सत्याग्रह की सफलता पर रवींद्रनाथ टैगोर ने गांधीजी को कौन सी उपाधि दी
उत्तर देखें
'महात्मा' की उपाधि
1918 ई. में गुजरात में फसल नष्ट होने पर कर माफी हेतु हुआ आंदोलन
उत्तर देखें
खेड़ा सत्याग्रह
खेड़ा सत्याग्रह में गांधीजी के मुख्य सहयोगी युवा नेता
उत्तर देखें
सरदार वल्लभभाई पटेल
1918 ई. में गौरीशंकर मिश्र, इंद्र नारायण द्विवेदी व मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित संगठन
उत्तर देखें
उत्तर प्रदेश किसान सभा
1920 ई. में प्रतापगढ़ में 'अवध किसान सभा' का गठन किसने किया
उत्तर देखें
बाबा रामचंद्र और जवाहरलाल नेहरू
1921-22 ई. में हरदोई, बहराइच व सीतापुर में लगान वृद्धि के विरुद्ध आंदोलन
उत्तर देखें
एका आंदोलन (एकता आंदोलन)
एका आंदोलन के प्रमुख जुझारू निम्नवर्गीय किसान नेता
उत्तर देखें
मदारी पासी
1921 ई. में केरल के मालाबार तट पर मुस्लिम काश्तकारों का हिंसक विद्रोह
उत्तर देखें
मोपला विद्रोह
मोपला विद्रोह के प्रमुख आध्यात्मिक एवं विद्रोही नेता
उत्तर देखें
अली मुसलियार
मोपला किसान किन उच्चवर्गीय हिंदू भूस्वामियों के अत्याचारों से त्रस्त थे
उत्तर देखें
जेनमी (Namboodiri/Nair landlords)
मोपला बंदियों को मालगाड़ी के बंद डिब्बे में ले जाते समय दम घुटने की घटना (66 मौतें)
उत्तर देखें
वैगन ट्रैजेडी (Wagon Tragedy, 1921)
1928 ई. में गुजरात के सूरत जिले में 22% लगान वृद्धि के विरुद्ध आंदोलन
उत्तर देखें
बारदोली सत्याग्रह
बारदोली सत्याग्रह का कुशल एवं सफल नेतृत्व किसने किया
उत्तर देखें
वल्लभभाई पटेल ने
बारदोली सत्याग्रह की सफलता पर महिलाओं की ओर से वल्लभभाई पटेल को मिली उपाधि
उत्तर देखें
'सरदार' की उपाधि
बारदोली में लगान वृद्धि की जांच हेतु ब्रिटिश सरकार द्वारा गठित समिति
उत्तर देखें
ब्रूमफील्ड-मैक्सवेल समिति
ब्रूमफील्ड समिति ने लगान वृद्धि 22% से घटाकर कितनी तय की
उत्तर देखें
6.03%
अप्रैल 1936 में लखनऊ में स्थापित प्रथम अखिल भारतीय किसान संगठन
उत्तर देखें
अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS)
अखिल भारतीय किसान सभा (1936) के प्रथम अध्यक्ष कौन थे
उत्तर देखें
स्वामी सहजानंद सरस्वती
अखिल भारतीय किसान सभा के प्रथम महासचिव
उत्तर देखें
प्रो. एन. जी. रंगा
स्वामी सहजानंद सरस्वती द्वारा बिहार में प्रकाशित प्रसिद्ध किसान पत्रिका
उत्तर देखें
हुंकार
1946-47 ई. में बंगाल में बटाईदारों (वर्गदारों) द्वारा शुरू प्रसिद्ध आंदोलन
उत्तर देखें
तेभागा आंदोलन
तेभागा आंदोलन की मूल मांग क्या थी
उत्तर देखें
फसल का 2/3 हिस्सा बटाईदार को मिले
तेभागा आंदोलन किस आयोग की सिफारिशों पर आधारित था
उत्तर देखें
फ्लाउड आयोग (Floud Commission)
1946 से 1951 ई. तक हैदराबाद रियासत में कम्युनिस्टों के नेतृत्व में सशस्त्र संघर्ष
उत्तर देखें
तेलंगाना किसान आंदोलन
तेलंगाना में जमींदारों द्वारा कराई जाने वाली बेगार को क्या कहा जाता था
उत्तर देखें
वेथी (Vethi)
किसान आंदोलन
प्रमुख किसान आंदोलन — वर्ष, क्षेत्र, नेता, कारण और परिणाम
19वीं से 20वीं सदी के प्रमुख कृषक संघर्षों का तुलनात्मक कालक्रम
किसान आंदोलन व वर्ष क्षेत्र व प्रमुख नेतृत्वकर्ता मुख्य कारण, मांगें एवं परिणाम
नील विद्रोह (1859–1860 ई.)
उत्तर देखें
नादिया व पवना (बंगाल) नेता: दिगंबर विश्वास, विष्णु विश्वास
उत्तर देखें
यूरोपीय मालिकों द्वारा जबरन नील की अलाभकारी खेती; किसानों की पूर्ण हड़ताल; 1860 में नील आयोग द्वारा खेती स्वैच्छिक घोषित
पबना किसान विद्रोह (1873–1876 ई.)
उत्तर देखें
पबना (पूर्वी बंगाल) नेता: ईशान चंद्र राय, शंभू पाल
उत्तर देखें
जमींदारों द्वारा अवैध उपकर व बेदखली; कानूनी मोर्चे पर शांतिपूर्ण लड़ाई; 1885 का बंगाल काश्तकारी अधिनियम पारित हुआ
दक्कन दंगे (1875 ई.)
उत्तर देखें
पुणे व अहमदनगर (महाराष्ट्र) किसान समूह (रामोसी व कुनबी)
उत्तर देखें
रैयतवाड़ी में भारी लगान व मारवाड़ी साहुकारों का बंधक शोषण; ऋण दस्तावेजों का दहन; 1879 में दक्कन कृषक राहत अधिनियम लागू
चंपारण सत्याग्रह (1917 ई.)
उत्तर देखें
चंपारण (उत्तरी बिहार) नेता: महात्मा गांधी, राजकुमार शुक्ल
उत्तर देखें
यूरोपीय मालिकों की तिनकठिया प्रथा (3/20 भाग पर नील); गांधीजी का प्रथम सविनय अवज्ञा; तिनकठिया समाप्त व 25% अवैध वसूली वापसी
खेड़ा सत्याग्रह (1918 ई.)
उत्तर देखें
खेड़ा (गुजरात) नेता: गांधीजी, वल्लभभाई पटेल
उत्तर देखें
सूखे से फसल नष्ट होने पर भी राजस्व जब्ती; किसानों का कर-रोको आंदोलन; सरकार द्वारा निर्धन किसानों का लगान माफ
बारदोली सत्याग्रह (1928 ई.)
उत्तर देखें
सूरत जिला (गुजरात) नेता: वल्लभभाई पटेल ('सरदार')
उत्तर देखें
प्रांतीय सरकार द्वारा 22% अनुचित लगान वृद्धि; महिलाओं सहित पूर्ण असहयोग; जांच समिति द्वारा दर घटाकर 6.03% की गई
तेभागा आंदोलन (1946–1947 ई.)
उत्तर देखें
दिनाजपुर, रंगपुर (बंगाल) नेता: कम्पाराम सिंह, भवन सिंह
उत्तर देखें
बटाईदारों (वर्गदारों) द्वारा फसल का आधा देने के स्थान पर 2/3 हिस्सा रखने की मांग; फ्लाउड आयोग समर्थन; जोतदारों पर दबाव
तेलंगाना आंदोलन (1946–1951 ई.)
उत्तर देखें
हैदराबाद रियासत (तेलंगाना) नेता: सुंदरय्या, डी. वी. राव
उत्तर देखें
निजाम के देशमुखों व जमींदारों की बेगार (वेथी) व दमन; 3000 गांवों में जन-कम्यून; भारत संघ में हैदराबाद के विलय का मार्ग बना

प्रारंभिक मजदूर आंदोलन, फैक्ट्री एक्ट एवं श्रम चेतना का उदय

भारत में आधुनिक औद्योगिक मजदूर वर्ग का उदय किस दशक से प्रारंभ हुआ
उत्तर देखें
1850 के दशक से (रेल, सूती, जूट मिल)
1870 ई. में कलकत्ता में 'वर्किंग मेन्स क्लब' की स्थापना किसने की
उत्तर देखें
शशिपाद बनर्जी ने
शशिपाद बनर्जी द्वारा श्रमिकों में शिक्षा प्रसार हेतु निकाली गई मासिक पत्रिका
उत्तर देखें
भारत श्रमजीवी (1874 ई.)
भारत में मजदूर आंदोलन के प्रथम संगठक व जनक माने जाने वाले नेता
उत्तर देखें
एन. एम. लोखंडे (नारायण मेघाजी लोखंडे)
1890 ई. में एन. एम. लोखंडे द्वारा स्थापित भारत का प्रथम मजदूर संघ
उत्तर देखें
बॉम्बे मिलहैंड्स एसोसिएशन
एन. एम. लोखंडे द्वारा श्रमिकों की समस्याओं को उठाने वाला मराठी अखबार
उत्तर देखें
दीनबंधु
ब्रिटिश भारत का प्रथम 'फैक्ट्री अधिनियम' किस वर्ष पारित हुआ
उत्तर देखें
1881 ई. (लॉर्ड रिपन के काल में)
प्रथम फैक्ट्री अधिनियम (1881) में किस आयु से कम के बच्चों का काम प्रतिबंधित था
उत्तर देखें
7 वर्ष से कम आयु
1881 के अधिनियम में 7 से 12 वर्ष के बच्चों के काम के दैनिक घंटे
उत्तर देखें
अधिकतम 9 घंटे प्रतिदिन
द्वितीय फैक्ट्री अधिनियम (1891 ई.) किस वायसराय के काल में आया
उत्तर देखें
लॉर्ड लैंसडाउन
1891 के फैक्ट्री अधिनियम में महिला श्रमिकों हेतु काम के दैनिक घंटे
उत्तर देखें
11 घंटे प्रतिदिन (डेढ़ घंटा विश्राम)
1891 के अधिनियम द्वारा सभी मजदूरों हेतु कौन सा अनिवार्य अवकाश तय हुआ
उत्तर देखें
साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
स्वदेशी आंदोलन (1905–08) के दौरान तूतीकोरिन में कोरल मिल हड़ताल के नेता
उत्तर देखें
वी. ओ. चिदंबरम पिल्लई
1908 ई. में बाल गंगाधर तिलक को 6 वर्ष के कारावास पर किस शहर के मजदूरों ने 6 दिन की हड़ताल की
उत्तर देखें
बंबई के कपड़ा मिल मजदूरों ने
बंबई के मजदूरों की 1908 की राजनीतिक हड़ताल पर रूसी नेता लेनिन की टिप्पणी
उत्तर देखें
'भारतीय सर्वहारा वर्ग परिपक्व हो चुका है'
1918 ई. में मद्रास में स्थापित भारत का प्रथम आधुनिक नियमित ट्रेड यूनियन
उत्तर देखें
मद्रास लेबर यूनियन
मद्रास लेबर यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष कौन थे
उत्तर देखें
बी. पी. वाडिया
1918 ई. में अहमदाबाद टेक्सटाइल मिल मजदूरों ने कितने प्रतिशत बोनस की मांग की
उत्तर देखें
50% प्लेग बोनस
अहमदाबाद मिल हड़ताल में गांधीजी ने मजदूरों को कितने प्रतिशत पर समझौता कराया
उत्तर देखें
35% वेतन वृद्धि पर
गांधीजी ने अपने जीवन में सर्वप्रथम 'भूख हड़ताल' किस आंदोलन में की
उत्तर देखें
अहमदाबाद मिल हड़ताल (1918)
अहमदाबाद मिल आंदोलन में गांधीजी की प्रमुख सहयोगी महिला नेत्री
उत्तर देखें
अनसूया बेन साराभाई
1920 ई. में गांधीजी द्वारा अहमदाबाद में स्थापित मजदूर संगठन
उत्तर देखें
मजदूर महाजन संघ (TLA)
मजदूर-मालिक संबंधों के नियमन हेतु गांधीजी का प्रसिद्ध सिद्धांत
उत्तर देखें
ट्रस्टीशिप का सिद्धांत (न्यासधारिता)
औद्योगिक संघर्ष
प्रमुख मजदूर आंदोलन एवं हड़तालें — वर्ष, उद्योग, नेतृत्व और मांगें
भारतीय औद्योगिक श्रमिक वर्ग के प्रमुख ऐतिहासिक संघर्षों का विवरण
मजदूर हड़ताल व वर्ष स्थान एवं संबद्ध उद्योग नेतृत्वकर्ता एवं प्रमुख मांगें
अहमदाबाद मिल हड़ताल (फरवरी–मार्च 1918)
उत्तर देखें
अहमदाबाद (गुजरात) सूती वस्त्र मिल उद्योग
उत्तर देखें
महात्मा गांधी व अनसूया बेन; प्लेग बोनस समाप्ति के विरोध में 35% वेतन वृद्धि की मांग; भूख हड़ताल से मांग स्वीकार
बंबई कपड़ा मिल महा-हड़ताल (जनवरी 1919 व 1920)
उत्तर देखें
बंबई (महाराष्ट्र) सूती वस्त्र मिलें (1.5 लाख श्रमिक)
उत्तर देखें
सामूहिक स्वप्रेरित मजदूर नेतृत्व; काम के घंटे 12 से घटाकर 10 करना, 25% मजदूरी वृद्धि व महंगाई भत्ता
तूतीकोरिन कोरल मिल हड़ताल (फरवरी–मार्च 1908)
उत्तर देखें
तूतीकोरिन (तमिलनाडु) ब्रिटिश स्वामित्व वाली सूती मिल
उत्तर देखें
वी. ओ. चिदंबरम पिल्लई व सुब्रमण्यम शिव; अमानवीय कार्यदशाओं का विरोध व वेतन वृद्धि; स्वदेशी आंदोलन से जुड़ाव
जमशेदपुर टिस्को हड़ताल (1920 व 1928 ई.)
उत्तर देखें
जमशेदपुर (झारखंड) टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी
उत्तर देखें
एस. एन. हलधर (1920) व सुभाष चंद्र बोस (1928); काम के घंटे निर्धारण, वेतन वृद्धि व लेबर एसोसिएशन को मान्यता
बंबई टेक्सटाइल आम हड़ताल (1928 ई., 6 माह लंबी)
उत्तर देखें
बंबई (महाराष्ट्र) समस्त कपड़ा मिल उद्योग
उत्तर देखें
गिरनी कामगार यूनियन (कम्युनिस्ट); मजदूरी में कटौती का विरोध; 1.5 लाख मजदूरों की ऐतिहासिक लंबी हड़ताल
असम-बंगाल रेलवे हड़ताल (मई 1921 ई.)
उत्तर देखें
असम व पूर्वी बंगाल रेलवे व स्टीमर मजदूर
उत्तर देखें
जे. एम. सेनगुप्त; चांदपुर में चाय बागान कुलियों के क्रूर दमन के विरोध में राजनीतिक एकजुटता हड़ताल

ट्रेड यूनियन आंदोलन, AITUC, मेरठ षड्यंत्र केस एवं विभाजन

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की स्थापना किस तिथि को हुई
उत्तर देखें
31 अक्टूबर 1920
AITUC का स्थापना सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ
उत्तर देखें
बंबई (एम्पायर थिएटर) में
AITUC के संस्थापक अध्यक्ष कौन बने
उत्तर देखें
लाला लाजपत राय
AITUC के प्रथम महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) कौन थे
उत्तर देखें
दीवान चमन लाल
AITUC की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध श्रम नेता
उत्तर देखें
एन. एम. जोशी (नारायण मल्हार जोशी)
AITUC के प्रथम सम्मेलन में उपाध्यक्ष बनने वाले राष्ट्रवादी नेता
उत्तर देखें
जोसेफ बैपटिस्टा
1920 में AITUC की स्थापना का तात्कालिक अंतरराष्ट्रीय प्रेरक कारण
उत्तर देखें
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO, 1919) की स्थापना
1922 के गया कांग्रेस अधिवेशन में AITUC के गठन का स्वागत करने वाले अध्यक्ष
उत्तर देखें
चित्तरंजन दास (सी. आर. दास)
पंजीकृत ट्रेड यूनियनों को कानूनी मान्यता देने वाला कानून
उत्तर देखें
भारतीय व्यापार संघ अधिनियम, 1926
1926 के ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत पंजीकृत यूनियनों को क्या सुरक्षा मिली
उत्तर देखें
हड़ताल हेतु दीवानी/फौजदारी मुकदमों से छूट
उपयोगी सार्वजनिक सेवाओं में हड़ताल को गैर-कानूनी घोषित करने वाला कानून
उत्तर देखें
व्यापार विवाद अधिनियम (Trade Disputes Act, 1929)
विदेशी कम्युनिस्टों को भारत से निष्कासित करने हेतु 1928 में लाया गया विधेयक
उत्तर देखें
पब्लिक सेफ्टी बिल (Public Safety Bill)
पब्लिक सेफ्टी बिल के विरोध में 8 अप्रैल 1929 को केंद्रीय असेंबली में बम किसने फेंका
उत्तर देखें
भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने
1929 ई. में 31 श्रमिक व कम्युनिस्ट नेताओं पर चलाया गया प्रसिद्ध मुकदमा
उत्तर देखें
मेरठ षड्यंत्र केस (1929–1933)
मेरठ षड्यंत्र केस में गिरफ्तार किए गए तीन प्रमुख ब्रिटिश कम्युनिस्ट
उत्तर देखें
फिलिप स्प्रैट, बेंजामिन ब्रैडली, लेस्टर हचिंसन
मेरठ षड्यंत्र केस में अभियुक्तों की पैरवी हेतु गठित बचाव समिति के प्रमुख वकील
उत्तर देखें
जवाहरलाल नेहरू, के. एन. काटजू, एम. ए. अंसारी
1929 ई. के नागपुर अधिवेशन में AITUC के अध्यक्ष कौन थे जब प्रथम विभाजन हुआ
उत्तर देखें
जवाहरलाल नेहरू
1929 में AITUC से अलग होकर एन. एम. जोशी द्वारा गठित संगठन
उत्तर देखें
इंडियन ट्रेड यूनियन फेडरेशन (ITUF)
1931 में कम्युनिस्टों द्वारा AITUC से अलग होकर बनाया गया संगठन
उत्तर देखें
रेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (RTUC)
1928 ई. में बंबई के कपड़ा मिलों में स्थापित शक्तिशाली कम्युनिस्ट यूनियन
उत्तर देखें
गिरनी कामगार यूनियन
3 मई 1947 को कांग्रेस द्वारा स्थापित राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन
उत्तर देखें
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC)
INTUC के प्रथम अध्यक्ष कौन बने
उत्तर देखें
सरदार वल्लभभाई पटेल
मद्रास में 1 मई 1923 को भारत में प्रथम बार 'मई दिवस' (मजदूर दिवस) किसने मनाया
उत्तर देखें
सिंगारवेलु चेट्टियार (लेबर किसान पार्टी)
1929 ई. में श्रम दशाओं की जांच हेतु गठित ब्रिटिश रॉयल कमीशन के अध्यक्ष
उत्तर देखें
जे. एच. व्हिटली (व्हिटली आयोग)
भारतीय मजदूर आंदोलन ने राष्ट्रीय आंदोलन को किस प्रकार समृद्ध किया
उत्तर देखें
आर्थिक चेतना व जन-भागीदारी बढ़ाकर
श्रमिक संगठन
प्रमुख ट्रेड यूनियन/मजदूर संगठन — स्थापना, नेता एवं ऐतिहासिक भूमिका
भारतीय मजदूर वर्ग के संस्थागत विकास का तुलनात्मक ढांचा
ट्रेड यूनियन संगठन व वर्ष संस्थापक एवं प्रमुख नेतृत्वकर्ता ऐतिहासिक भूमिका एवं वैचारिक दिशा
बॉम्बे मिलहैंड्स एसोसिएशन (1890 ई., बंबई)
उत्तर देखें
नारायण मेघाजी लोखंडे (एन. एम. लोखंडे)
उत्तर देखें
भारत का प्रथम संगठित मजदूर मंच; दीनबंधु पत्र द्वारा रविवार की छुट्टी व 30 मिनट भोजन अवकाश दिलाया
मद्रास लेबर यूनियन (1918 ई., मद्रास)
उत्तर देखें
बी. पी. वाडिया एवं वी. कल्याणसुंदरम
उत्तर देखें
भारत का प्रथम औपचारिक आधुनिक ट्रेड यूनियन; नियमित सदस्यता शुल्क व व्यवस्थित प्रबंधन ढांचा
अहमदाबाद टेक्सटाइल लेबर एसोसिएशन (TLA / मजदूर महाजन, 1920)
उत्तर देखें
महात्मा गांधी व अनसूया बेन साराभाई
उत्तर देखें
गांधीवादी ट्रस्टीशिप (न्यासधारिता) पर आधारित; वर्ग-संघर्ष के स्थान पर मध्यस्थता व अहिंसक वार्ता
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC, 31 अक्टूबर 1920)
उत्तर देखें
लाला लाजपत राय, एन. एम. जोशी, चमन लाल
उत्तर देखें
भारत का प्रथम केंद्रीय राष्ट्रीय मजदूर महासंघ; ILO में भारतीय श्रमिकों का प्रतिनिधित्व; साम्राज्यवाद विरोध
गिरनी कामगार यूनियन (1928 ई., बंबई)
उत्तर देखें
एस. ए. डांगे, मुजफ्फर अहमद, एस. वी. घाटे
उत्तर देखें
क्रांतिकारी कम्युनिस्ट प्रभाव; 1928 की ऐतिहासिक बंबई कपड़ा मिल हड़ताल का संचालन; लाल झंडे का प्रसार
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC, मई 1947)
उत्तर देखें
सरदार वल्लभभाई पटेल व वी. वी. गिरि
उत्तर देखें
कांग्रेस समर्थित राष्ट्रवादी मजदूर संघ; कम्युनिस्ट हड़ताली राजनीति के विरोध में लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण मार्ग
कोई matching content नहीं मिला।